पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य गायन से छात्राओं ने बांधा समा

नृत्य-गायन से छात्राओं ने बांधा समा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बीकानेर
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला प्रशासन और मेलबोर्न सैकंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में सांस्कृतिक प्रोग्राम हुआ।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भंगड़ा, घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। बीबीएस के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। वहीं राजकीय नव माध्यमिक स्कूल की छात्रा हेमलता भाटी और खुशबू भाटी ने ‘देश रंगीला’ और ‘म्हाने चूनड़ मंगादे हो नणदी के बीरा’ की प्रस्तुति पर श्रोताओं की तालिया बंटोरी। राजकीय मूक बधिर स्कूल के छात्रों ने देश भक्ति गीतों के मुखड़ों पर नृत्य किया। डीपीसी, लेडी एल्गिन की छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व विधायक पश्चिम डॉ.गोपाल जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। संचालन मुक्ता तेलंग ने किया। शमा कला केंद्र की ओर से शनिवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘जानो दिल कुर्बान-प्यारे वतन के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर गीत, गजल और कविताओं की त्रिवेणी बही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनवर अजमेरी, विशिष्ट अतिथि डॉ.अच्युत त्रिवेदी, डॉ.श्याम एस.अग्रवाल, डॉ.पी.के.सरीन की उपस्थिति में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका डॉली पाठक व मोतीलाल सेठिया ने की। पर्यटन लेखक संघ और महफिलें अदब की ओर से ‘मेरा देश मेरा प्यार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उल हसन कादरी, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नरपत सिंह सांखला, हरिमोहन जैन रचनाओं की प्रस्तुति दी। सर्वोदय बस्ती स्थित मदरसा ख्वाजा गरीब नवाज बीएसआर उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर गणतंत्र दिवस से पूर्व अलख जगाने का प्रयास किया। रैली को भाजपा शहर अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।