साध्वी राजकुमारी के संथारे का दसवां दिन
बीकानेर. आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी राजकुमारी के संथारे को दसवां दिन हो गए है।संथारे के दर्शनार्थ आने वाले भाई-बहिनों का तांता लगा हुआ है। तेरापंथ भवन उदासर में दिनभर धर्म की गंगा बहती रही। जप-तप व मंत्रोच्चारण का जाप दिनभर चल रहा है।संथारे के अवसर पर भजनों की भी प्रस्तुति दी जा रही है।