‘बीकाजी रफ्तार’ का आगाज आज
भास्कर न्यूज. बीकानेर
दैनिक भास्कर द्वारा मीडिया प्रायोजित व ड्यून एडवेंचर्स स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में ‘बीकाजी रफ्तार’ मोटर रेस का आगाज रविवार को होगा।
शिवबाड़ी रोड पर बीकानेर व अन्य शहरों के वाहन चालक अपने-अपने वाहनों के साथ एकत्रित होंगे। बीकानेर में पहली बार हो रही मोटर रेस को लेकर प्रतिभागी उत्साहित है। इंवेंट कॉ-ऑडिनेटर संग्राम सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर शनिवार को भ्रमण पथ से वाहन चालकों ने वाहन रैली के माध्यम से रुझान बढ़ाया। एडिशनल एसपी जयनारायण मीणा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बीकानेर, जयपुर, दिल्ली सहित अन्य शहरों के वाहन चालक शामिल हुए। राठौड़ ने बताया कि ‘बीकाजी रफ्तार’ प्रतियोगिता रविवार को सुबह 10.30 बजे शुरूहोगी। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों को वाहन सहित सुबह 8.30 बजे होटल चिराग में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।