पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बीकानेर
मंदिर श्री बड़ा गोपालजी ट्रस्ट की ओर से दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपालजी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार से शुरू होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न उत्सव, कर्मकांड, अभिषेक, यज्ञ व पूजा-अर्चना द्वारा विराट अनुष्ठान का भक्तिमय आयोजन होगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण दास व्यास ने बताया कि मंदिर में स्थापित सिद्धि विनायक गणेश जी, लक्ष्मीनाथजी, बांके बिहारीजी, पद्मनाभ, लक्ष्मी नृसिंह अवतार, राम दरबार, हनुमानजी, भैरवनाथ की मूर्तियों का प्रथम प्रतिष्ठा महोत्सव का पहला प्रतिष्ठा महोत्सव पंडित सुंदरलाल ओझा के सान्निध्य में होगा। 26 जनवरी को सुबह से पूजा कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे गोपाल महाप्रभु का पंचामृत अभिषेक तथा दोपहर चार बजे गोपाल यज्ञ होगा। 27 जनवरी को मंडपस्थ देव पूजन के साथ लक्ष्मीनाथजी का पंचामृत अभिषेक तथा दोपहर में लक्ष्मीनारायण यज्ञ हवन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीडी कल्ला व संवित सोमगिरिजी महाराज होंगे।दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दिनेश व्यास, गोपाल व्यास, कृष्णकुमार, देवकिशन आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।