पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व छात्राओं ने की यादें ताजा

पूर्व छात्राओं ने की यादें ताजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बीकानेर
एमएस कॉलेज में शनिवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस मॉडल कॉलेज और महिला प्रकोष्ठ के तहत पूर्व छात्राओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस मौके पर कॉलेज पहुंची पूर्व छात्राओं ने भूली-बिसरी यादों को ताजा किया। साथ ही अपने छात्र जीवन के विभिन्न स्मरणों को एक-दूसरे से बांटा। प्राचार्य डॉ.कौशल पारीक ने पूर्व छात्राओं का स्वागत किया और कॉलेज के विकास में सहयोग की अपेक्षा
प्रकट की।
मुख्य अतिथि डॉ.अर्चना प्रभाकर ने अपने अध्ययन काल की स्मृतियों का उल्लेख किया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी के चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में डॉ.प्रभा भार्गव, डॉ.ज्योत्सना ओझा, इंदु शर्मा, डॉ.अर्चना प्रभाकर, डॉ.शारदा गौड़ व डॉ.सुषमा बिस्सा को चुना गया। वहीं डॉ.विभा बंसल अध्यक्ष, डॉ.कीर्ति माथुर उपाध्यक्ष, सुशीला ओझा सचिव, डॉ.नरेश पंवार
संयुक्त सचिव, नीरू गुप्ता संगठन मंत्री को डॉ.नूरजहां को प्रचार मंत्री बनाया गया।