पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट का मामला दर्ज

मारपीट का मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. पूगल फांटा निवासी नारायण माली ने नया शहर थाना में मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।नारायण ने छाया गुप्ता सहित तीन अन्य लोगों पर मारपीट करने और रुपए छिनने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे रांकावत भवन के सामने छाया गुप्ता की कार उसकी टैक्सी से टकरा गई।इस पर छाया गुप्ता और कार में सवार अन्य तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में वे लोगों उसे कार में डालकर ले गए। नारायण ने फोन कर अपने पिता शिवरतन माली को डुप्लेक्स कॉलोनी में छाया गुप्ता के बताए घर पर बुलाया। जहां उसके पिता से दो लाख रुपए की मांग की गई।और उसकी जेब से छाया गुप्ता व उसके पति ने 1500 रुपए निकाल लिए।नारायण ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली और घर से निकाल दिया।