- Hindi News
- श्रीगंगानगर दिल्ली सराय रोहिल्ला के फेरों में बढ़ोतरी
श्रीगंगानगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के फेरों में बढ़ोतरी
बीकानेर. उत्तर पश्चिम रेलवे ने श्रीगंगानगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के फेरों में बढ़ोतरी की है।
वर्तमान में सप्ताह में दिन दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 12455/12456 दिल्ली सराय रोहिल्ला-श्रीगंगानगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला अब प्रतिदिन संचालित होगी। यह गाड़ी श्रीगंगानगर से 26 जनवरी और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 27 जनवरी से अपने पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक प्रतिदिन चलेगी। वहीं हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर के बीच होली डे स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी के मुताबिक हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ खंड में आमान परिवर्तन के बाद होली डे स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 04751/04752 चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04751 हनुमानगढ़ से 29 जनवरी को सुबह 8.55 बजे चलकर सादुलशहर 9.43 बजे और श्रीगंगानगर 10.40 बजे पहुंचेगी। वही गाड़ी संख्या 04752 श्रीगंगानगर से 29 जनवरी को शाम 4.30 बजे चलकर सादुलशहर 5.21 बजे और हनुमानगढ़ 6.15 बजे पहुंचेगी। इसी गाड़ी में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।