- Hindi News
- डॉ. व्यास बने इंजीनियर कॉलेज के प्राचार्य
डॉ. व्यास बने इंजीनियर कॉलेज के प्राचार्य
बीकानेर. तकनीकी शिक्षा एवं पदेन अध्यक्ष शासी परिषद अभियांत्रिकी महाविद्यालय सोसायटी बीकानेर के पद से प्रोफेसर रणजीतसिंह यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रशासनिक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य का कार्यभार डॉक्टर एचपी व्यास कुलपति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर को सौंपा गया है। इसी प्रकार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलॉजी बीकानेर के प्राचार्य का कार्यभार डॉक्टर एसके बंसल एसोसिएट प्रोफेसर ((इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलॉजी बीकानेर को सौंपा गया है।यह आदेश प्रमुख शासन सचिव राजीव स्वरूप तकनीकी शिक्षा विभाग राज्य सरकार ने जारी किए हैं।