अब भाजपा कार्यालय गंगाशहर में
बीकानेर - शहर भाजपा अध्यक्ष बदलते ही कार्यालय भी बदल गया। अब शहर भाजपा का कार्यालय गंगाशहर में खोला गया है। रविवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। सांसद अर्जुनराम मेघवाल व शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने फीता काटकर किया। नए कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस उत्सव भी मनाया व मिठाई बांटी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सोमदत्त श्रीमाली, मुमताज अली भाटी, युधिष्ठिरसिंह भाटी, गौरीशंकर अग्रवाल, कन्हैयालाल जोशी, ताराचंद सारस्वत, जे.पी.व्यास, बजरंग लखोटिया, भगवानसिंह, सुशील शर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह, भवानीशंकर आचार्य, किशन चौधरी, नीना अरोड़ा, ओम राजपुरोहित, सलीम भाटी, श्याम तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।