पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शान से गाया राष्ट्रगान, बोले जय हिंद

शान से गाया राष्ट्रगान, बोले जय हिंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
देशभक्ति के गीतों की गूंज और कदम से कदम मिलाते पुलिस के जवान तो वहीं लोक गीतों पर थिरकती स्कूली छात्राएं। कुछ ऐसा ही नजारा था गणतंत्र दिवस पर डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुए मुख्य समारोह का। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया।
मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त आनंद कुमार ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च मास्ट की सलामी ली। इसी दौरान शांति के प्रतीक कपोत आकाश में छोड़े गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ((प्रशासन)) के.एम.दुडिय़ा ने राज्यपाल माग्रेट आल्वा के संदेश का पठन किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम, राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं पुलिस के जवानों ने परेड में भाग लिया। परेड का नेतृत्व कम्पनी कमांडर जितेंद्र सिंह ने किया। परेड में राजस्थान पुलिस, तृतीय व दसवीं आरएसी, राजस्थान अरबन होमगार्ड, एनसीसी, स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स, स्काउट-गाइड, बीबीएस, प्लाटून, एनसीसी गल्र्स सहित अनेक स्कूलों के बच्चों की टुकडिय़ों ने भाग लिया। आनंद आश्रम के बच्चों ने ‘हिन्दुस्तान हमारा’ गीत पर प्रस्तुति दी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष, दाऊ लाल व्यास, झंवरलाल हर्ष, हीरालाल शर्म, सांसद अर्जुनराम मेघवाल, महापौर भवानी शंकर शर्मा, आईजी पुलिस एल.एन.मीणा, जिला कलेक्टर सहित अनेक अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित हुए।
स्कूल : श्री बीकानेर महिला मंडल मावि, राबाउमावि बारह गुवाड़, हेमू चिल्ड्रन स्कूल, गृह विज्ञान बाल मावि, आदर्श विद्या मंदिर उमावि, राप्रावि नायकों का मोहल्ला, सिल्वन इंग्लिश एकेडमी, राजकीय मूक बधिर विद्यालय, राजकीय भट्ठड़ मावि, राउप्रावि जेलवेल, राउप्रावि शीतला गेट, सेंट पब्लिक सीसै स्कूल, एमके विद्यालय, रा. गोपालदास बजाज मावि, बीएल मेमोरियल गुरुकुल विद्यालय, गुरुकुल बीएल मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट, दीनबंधु इंग्लिश स्कूल, सोफिया स्कूल, बीकानेर बॉयज स्कूल, श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकंडरी स्कूल,हीरालाल सोभागमल रामपुरिया उमावि, आयुष पब्लिक शिक्षण संस्थान, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, श्री श्याम इंग्लिश एकेडमी सीसै स्कूल, शिवम् पब्लिक स्कूल संस्थान, दयानन्द पब्लिक स्कूल, सेठ शेरमल फतेहचंद डागा राउप्रावि, पंडित तोलाराम सारस्वत विद्यापीठ, नेहरू मेमोरियल सैकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजन हुए। गांधी बाल उप्रावि लाल गुफा में आयोजन में मुमताज अली भाटी, पीयूष पुरोहित, सरल विशारद अतिथि थे। शाला शिक्षक विजय नृसिंहम् व्यास व इंद्रा व्यास ने आभार जताया।
उच्च शिक्षण संस्थान : बीकानेर तकनीकी विवि, राजकीय विधि महाविद्यालय, वेटरनरी विवि, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विवि, एमएन इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया।
सरकारी विभाग : सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, राजकीय आयुर्वेद औषधालय, इंगांनप मुख्यालय, मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय इंगांनप, एसडीएम जिला हॉस्पिटल, संभागीय मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, तीसरी बटालियन आरएसी, कार्यालय सहायक अभियंता जिला उपखण्ड बीकानेर, कार्यालय प्रधानाध्यापक रामावि, सुगनी देवी जेसराज बैद अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स में 26 जनवरी मनाई गई।
संस्थाएं : बीकानेर जिला उद्योग संघ, मारवाड़ जन सेवा समिति, मदरसा नूरानी तालिमुल कुरआन, डॉ. आंबेडकर छात्रावास, भारत स्वाभिमान कार्यालय, श्री महिला जागृति परिषद, आर्य समाज, लूणकरणसर विधायक मानिकचंद सुराना का शहर कार्यालय, रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति, भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट कर्मचारी फेडरेशन ((इंटक)), राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच, अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा ((युवा प्रकोष्ठ)), अर्पण सेवा समिति, मदरसा दबिस्ताने जामी, बीकानेर खादी व ऊन कताई-बुनाई सहकारी संघ लिमिटेड, राजस्थान उपभोक्ता संरक्षण समिति में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न आयोजन किए गए।