तीन राशन डिपो के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर - रसद विभाग ने तीन राशन डिपो होल्डर्स के लाइसेंस निलंबित किए हैं। डीएसओ नरेंद्र पुरोहित ने बताया कि उपभोक्ता पखवाड़े के तहत निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 29 और वार्ड नंबर 25 में संचालित तीन डिपो बंद पाए गए।निर्धारित समय में डिपो के बंद मिलने पर डीएसओ ने तीनों डिपो होल्डर्स का लाइसेंस निलंबित कर स्टॉक की जांच करने के निर्देश दिए हैं।