पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्त पर पेंशन व अन्य परिलाभ मिले

सेवानिवृत्त पर पेंशन व अन्य परिलाभ मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - राजस्थान शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने शिक्षा सचिव व प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर कर्मचारियों को सेवानिवृत्त पर पेंशन व अन्य परिलाभों का समय पर भुगतान किए जाने की मांग की। संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बाबा ने सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के सेवानिवृत्ति आदेश लगभग एक वर्ष पूर्व नियुक्ति अधिकारियों द्वारा जारी करवाने, सेवा पुस्तकों का गहनता पूर्वक अवलोकन करके कमियों की पूर्ति एक वर्ष पूर्व करवाने, पेंशन प्रकरण छह माह पूर्व पेंशन विभाग को आवश्यक रूप से प्रेषित किए जाने, राज्य बीमा पालिसी परिपक्वता का भुगतान शीघ्रताशीघ्र करवाए जाने आदि की मांग की।
जनसमस्याओं का समाधान हो
बीकानेर - भाजयुमो के जिला मंत्री नरपतसिंह भाटी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सोमवार को जिला कलेक्टर से मिला और ज्ञापन देकर उदासर जाने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। भाटी ने ज्ञापन में बताया कि गंदे पानी के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण वाहन चालकों के साथ आमजन परेशान है। शिष्टमंडल ने बताया कि 14 व 15 फरवरी को आचार्यश्री महाश्रमण का उदासर आने का कार्यक्रम है। इस कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व साफ-सफाई करवाने की मांग की है। शिष्टमंडल में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र राजवी, उपाध्यक्ष पवन महनोत, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सेठिया, उदासर अध्यक्ष संजय महनोत, सुंदरलाल, अशोक महनोत, जेठू सिंह पडि़हार आदि शामिल थे। वही सद्भावना विकास संस्था ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर वार्ड 22 की जनसमस्याओं का समाधान करवाने की मांग की। संस्था के अध्यक्ष नारायणराम चौहान ने ज्ञापन में बताया कि अमरपुरा बास, भीनासर में क्षतिग्रस्त सड़क व नालियों की मरम्मत करवाने, बंद पड़ी रोड लाइटों को चालू करवाने, स्पीड ब्रेकर लगवाने तथा नालियों पर पतरे आदि लगवाने की मांग की।
राष्ट्रीय क्रांति मंच ने नगर विकास न्यास से सूर्य कॉलोनी में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश बाकोलिया ने ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी में सड़क, नाली, रोडलाइट व स्कूल आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं वार्ड एक के पार्षद हसन अली गौरी ने वार्ड की नायक बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, मुस्तफा मस्जिद, नया रामदेव मंदिर, जाटों का बास आदि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की है।
ग्रमीण क्षेत्रों में चौपाल आज से
बीकानेर - विद्युत निगम की ओर से प्रत्येक मंगलवार को सभी ग्रामीण उपखंडों में विद्युत चौपाल के आयोजन के तहत 28 जनवरी को 33/11 केवी सब स्टेशनों पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में सामान्य शिकायतों व बिलों संबंधी समस्याओं का निवारण मौके पर ही सुना जाएगा। निगम के अधीक्षण अभियंता ((जि. वृत)) सुभाष चंद्र बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार को बज्जू, देशनोक, खाजूवाला, कोलायत, गाढ़वाला, जामसर, आरडी 465, महाजन, सातलेरा, सातलेरा, सांवतसर, लिखमीदेसर उत्तरादा, लालमदेसर बड़ा, चरखड़ा, सुरपुरा में विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा।