सेना ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
सेना ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
बीकानेर - आर्मी, एयर फोर्स और बीएसएफ ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। सेना की 24वीं इन्फैन्ट्री डिविजन मुख्यालय और एयर फोर्स के नाल व बीकानेर स्टेशन में झंडा रोहण किया गया। इसी प्रकार बीएसएफ बीकानेर सेक्टर मुख्यालय सहित बॉर्डर की सभी सीमा चौकियों पर तिरंगा फहराया गया। गणतंत्र दिवस पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों का फ्लाई पास्ट आकर्षण का केंद्र रहा। नाल एयरबेस से रविवार को सुबह पांच जगुआर विमानों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एयरो हेड फॉर्मेशन में यह विमान राजपथ के ऊपर से गुजरे तथा सलामी देकर वापस नाल लौट आए। सोमवार को भी बीकानेर में आकाश में जगुआर ने काफी नीचे उड़ान भरी। विमानों की गर्जना लोगों के लिए कौतुहल बनी रही।