पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की 60 दिन की कार्य योजना में अपराधियों की शामत

पुलिस की 60 दिन की कार्य योजना में अपराधियों की शामत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
पुलिस महकमे की 60 दिवसीय कार्ययोजना में अपराधियों शिकंजा कसा जाएगा।
एसपी संतोष चालके ने बताया कि पुलिस की 60 दिवसीय कार्ययोजना में अपराधियों के प्रति सख्ती बरती जाएगी। जनता को परेशान और भयभीत करने वाले आदतन और पेशेवर अपराधी, चिह्नित अपराधी, संगठित गिरोह, माफिया गिरोह के लोगों के खिलाफ पासा, गुंडा एक्ट व अभ्यस्त अपराधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी को कम से कम एक प्रकरण केस ऑफिसर स्कीम के तहत सौंपा जाएगा। विशेष अभियान चलाकर फरार अभियुक्तों की धरपकड़ की जाएगी। इसके अलावा चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती जैसी वारदातें रोकने के लिए प्रभावी नाकाबंदी की जाएगी। इस संबंध में सभी एसएचओ व अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।




ये हैं कार्ययोजना के बिन्दु

> हार्डकोर अपराधियों एवं संगठित गिरोहों व माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

> केस ऑफिसर स्कीम

> पेंडिंग अभियोगों का निस्तारण

> पुलिस व न्यायिक अभिरक्षा से फरार अभियुक्तों एवं उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी

> आकस्मिक नाकाबंदी

> मालखाना निस्तारण

> सार्वजनिक स्थानों पर अपराध नियंत्रण