पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - भाजपा शहर और देहात इकाई की संयुक्त बैठक सोमवार को हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-मंथन हुआ। प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया और सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के ‘एक वोट एक नोट’ और नव मतदाता संपर्क अभियान पर भी चर्चा हुई। बैठक में देहात जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, शहर अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, जिलामंत्री कुंभाराम सिद्ध, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य आदि शामिल हुए।