पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में 26 विभूतियों का अभिनंदन

समारोह में 26 विभूतियों का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
श्री गोपेश्वर नगर स्थित श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकंडरी स्कूल की ओर से पीएन पैलेस में सेवाभिनंदन समारोह में नगर की 26 विभूतियों का अभिनंदन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, राजेश रंगा, रंगकर्म के क्षेत्र में रामसहाय हर्ष व सुकांत किराड़ू, समाजसेवा क्षेत्र में हरिनारायण व्यास ‘मन्नासा’, हरिशंकर आचार्य सहित 26 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्र के उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। विद्यापीठ के करुणा क्लब प्रभारी राणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार खैरीवाल, संस्था अध्यक्ष रमेश कुमार मोदी, वार्ड पार्षद शिवकुमार रंगा, नरपतसिंह बीठू आदि ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर भवानीशंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि जैन लूणकरण छाजेड़ व मधु आचार्य ‘आशावादी’, भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी, वंदे मातरम मंच के विजय कोचर, करुणा इंटरनेशनल के जतनलाल दुग्गड़, विवि के सहायक आचार्य जयनारायण व्यास, महेंद्र पुरोहित थे। अध्यक्षता पूर्व सीएमएचओ डॉ. नृसिंह बीठू ने की।