17 सिपाही बनेंगे हवलदार
भास्कर न्यूज - बीकानेर
विभागीय पदोन्नति से हवलदार बनने के लिए लिखित परीक्षा में सफल हुए सिपाहियों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। आगामी 30 जनवरी को शारीरिक परीक्षण के बाद उन्हें पदोन्नति मिल जाएगी।
पुलिस महकमे ने बीकानेर रेंज के चारों जिलों में सिपाही से हवलदार बनाने के लिए एक जुलाई को लिखित परीक्षा ली थी, लेकिन उसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को पदोन्नति के लिए आठ माह तक इंतजार करना पड़ा है। शारीरिक परीक्षण नहीं होने के कारण पदोन्नति अटक गई। अब उनका इंतजार खत्म हो रहा है। बीकानेर और चूरू के सफल अभ्यर्थियों का 30 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में शारीरिक परीक्षण होगा जिसमें सफल रहने वालों को पदोन्नति दे दी जाएगी। बीकानेर जिले में 17 पद हैं और लिखित परीक्षा में 121 पास हुए हैं। चयन बोर्ड में आईजी एल. एन. मीना, एसपी संतोष चालके और एएसपी सतर्कता सुखदेव चारण शामिल हैं। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले की शारीरिक परीक्षा श्रीगंगानगर में होगी।