पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेंज के 135 पुलिस अधिकारी लेंगे प्रशिक्षण

रेंज के 135 पुलिस अधिकारी लेंगे प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीकानेर रेंज के चारों जिलों 135 पुलिस अधिकारियों को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव आयोग के आदेश पर पांच से सात फरवरी तक बीकानेर पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यशाला आयोजित कर रेंज के 135 पुलिस अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के एसएचओ, सभी डीवाईएसपी और एएसपी बीकानेर आएंगे। पुलिस कंट्रोल रूम में तीन दिन तक इन पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नत्थूराम, आरएएस राजेन्द्र मिश्रा व एएसपी सिटी राजेन्द्र चारण प्रशिक्षण देंगे।