संस्था प्रधान को कारण बताओं नोटिस
बीकानेर - निरीक्षण के दौरान संस्था प्रधान के स्कूल में मौजूद नहीं होने पर डीडी माध्यमिक ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है।डीडी माध्यमिक अख्तर अली ने सोमवार को रामावि कानासर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रधान मुख्यालय पर उपस्थित नहीं थे।कॉपियों की जांच में डीडी ने पाया कि विभागीय निर्देशानुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं की जा रही है। इस पर डीडी ने शिक्षकों को वर्तनी सुधार और निदानात्मक कक्षाएं संचालित करवाने के निर्देश दिए हैं।डीडी माध्यमिक अख्तर अली ने बताया कि संस्था प्रधानों को स्कूल में गृहकार्य जांच की सूचना प्रतिदिन डीईओ माध्यमिक कार्यालय में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।