पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज हत्या का आरोपी जेठ गिरफ्तार

दहेज हत्या का आरोपी जेठ गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
एक दिसंबर को पुरानी गिन्नाणी निवासी मोनिका गहलोत का शव घर में संदिग्ध रूप से फंदे पर लटका मिला था। मोनिका के पिता कोयला गली निवासी हरिकिसन गहलोत ने महिला पुलिस थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनिका के पति निर्मल, जेठ पवन, जेठानी व सास ने दहेज के लिए मोनिका से मारपीट कर हत्या कर दी। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी शिव भगवान गोदारा ने बताया कि इस मामले में आरोपी जेठ पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूर्व में मोनिका के पति निर्मल को गिरफ्तार किया गया था।