पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली प्रति. के लिए मांगें आवेदन

रंगोली प्रति. के लिए मांगें आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ((डाइट)) की ओर से ३० जनवरी को रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य लक्ष्मण कुमार मालावत ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शिक्षक ३० जनवरी को संस्थान में अपना पंजीयन करवा सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय संस्थान पर रहने वाले शिक्षकों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
ध्वनि प्रदूषण को रोका जाए
बीकानेर - ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए रात दस बजे बाद बजने वाले ध्वनि प्रदूषण यंत्रों को रोकने के लिए बने कानून का सख्ती से पालन करवाने की मांग को लेकर बीकानेर विकास मंच ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने ज्ञापन में ध्वनि प्रदूषण की हानियों के बारे में बताते हुए इसे बंद करवाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में हनुमान बोहरा, गिरिराज पारीक, कौशलसिंह आदि शामिल थे।