पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सबला’ से परिचित हुई प्रचेता

‘सबला’ से परिचित हुई प्रचेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित ‘सबला’ योजना के बारे में सोमवार को प्रचेता और महिला पर्यवेक्षकों को अवगत करवाया गया।
विभाग की ओर से सोमवार से मरुधर होटल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। उपनिदेशक अशोक यादव ने प्रचेता और महिला पर्यवेक्षकों को बताया कि सबला योजना किशोरी बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण है। योजना के माध्यम से ही मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्य दर में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम अधिकारी मेघा रतन ने योजना के तहत दी जाने वाली सेवाओं के बारे में अवगत करवाया। सीडीपीओ कोलायत रामप्रसाद हर्ष ने किशोरी बालिकाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सबला योजना से जोड़कर किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाया जा सकता है। दक्ष प्रशिक्षण नीरू सांखला ने भी विचार रखे।