- Hindi News
- जोधपुर में होगा मंत्रालयिक कर्मचारियों का सम्मेलन
जोधपुर में होगा मंत्रालयिक कर्मचारियों का सम्मेलन
भास्कर न्यूज - बीकानेर
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की ओर से जोधपुर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। नौ फरवरी को आयोजित होने वाले सम्मेलन में बीकानेर से भी बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी शामिल होंगे।शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के संरक्षक मदनमोहन व्यास ने सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने का आह्वान किया है।
शिक्षाविद मदनलाल चूरा का निधन
श्रीडूंगरगढ़ - सरस्वती उमावि के संस्थापक एवं वयोवृद्ध शिक्षाविद मदनलाल चूरा का निधन सोमवार सुबह पांच बजे हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। चूरा के निधन पर कस्बे के सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद रहे। सायं करीब चार बजे मदनलाल चूरा का अंतिम संस्कार किया गया।
माली सैनी समाज विकास पर हुई चर्चा
श्रीडूंगरगढ़ - माली सैनी विकास समिति का समारोह रविवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक किशना राम नाई थे। समारोह में समाज विकास पर चर्चा की गई। साथ ही समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
एडवेंचर कैंप में दिया प्रशिक्षण
श्रीडूंगरगढ़ - सेसोमूं स्कूल में दो दिवसीय एडवेंचर कैम्प का आयोजन नई दिल्ली की संस्था रैन टूरिस्ट द्वारा किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को हैरतअंगेज कारनामे करने के साथ ही आपदा के समय जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को रैपलिंग, रिवर क्रासिंग, फ्लाइंग फॉक्स, जॉर्निंग बाल, स्पाइडर वेब, मंकी वाक, केट कायल, रोप लेडर, एक्सटेंशन ब्रिज, डबल दुबल आदि गतिविधियों से रूबरू करवाया गया।