- Hindi News
- महासभा की बैठक में लिए कई निर्णयबीकानेर ! राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक
महासभा की बैठक में लिए कई निर्णयबीकानेर -!- राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मोहता धर्मशाला में आयोजित हुई। महासभा अध्यक्ष देवकृष्ण कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित...
विश्वकर्मा जयंती 12 को
बीकानेर - अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा बीकानेर शाखा की आमसभा रविवार को हुई। सभा में संस्था अध्यक्ष रामनिवास जांगिड़ ने बताया कि 12 फरवरी को टाउन हॉल में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जएगी। समारोह में समाज की प्रतिभाओं व बुजुर्ग समाज बंधुओं का सम्मान होगा।
जय मेमोरियल ने मैच जीता
बीकानेर - स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ‘खेलेगा युवा जीतेगा भारत’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शार्दूल क्लब मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में संभाग का फाइनल मैच बीकानेर की जय मेमोरियल एवं लूणकरणसर देहात टीम टाइगर फोर्स के मध्य खेला गया जिसमें बीकानेर की जय मेमोरियल टीम विजयी रही। मैच का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा व जितेंद्र राजवी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया व सांसद अर्जुनराम मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, पूर्व शहर महामंत्री विजय आचार्य ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
नियमित अधिकारी लगाने की मांग
बीकानेर - अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल सोमवार को जिला कलेक्टर से मिला और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय में नियमित अधिकारी नियुक्त करने की मांग की। शिष्टमंडल में एडवोकेट बसंत आचार्य, द्वारकादास पारीक, महेश श्रीमाली और शिव अवतार सिंह सेंगर ने ज्ञापन में बताया कि संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय में श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए अलग-अलग अधिनियमों में पांच-छह तरह के मामलों की सुनवाई की जाती है। लेकिन संयुक्त श्रम आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त है।
अध्यापिका मंच की बैठक
बीकानेर - एसएसए की ओर से सोमवार को राउप्रावि पाबू पाठशाला में बीकानेर ब्लॉक की अध्यापिका मंच की बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक की 52 अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। व्याख्याता डाइट सूरज रतन सोनी ने ‘गुणात्मक शिक्षा क्यों और कैसे’ विषय पर संभागियों को जानकारी प्रदान दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का मिलजुल कर चर्चा कर समाधान किया जाए। संचालन संयोजिका भगवान चौधरी, सहसंयोजिका बबीता बिश्नोई ने किया।