पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल्यांकन परीक्षा में 24 हजार अभ्यर्थियों का लक्ष्य निर्धारित

मूल्यांकन परीक्षा में 24 हजार अभ्यर्थियों का लक्ष्य निर्धारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत राज्यभर में नौ मार्च -2014 को बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन होगा।परीक्षा को लेकर जिलेवार नवसाक्षर अभ्यर्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
बीकानेर जिले में इस बार मूल्यांकन परीक्षा में 24 हजार नवसाक्षर अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पंजीयन का कार्य अगले सप्ताह से शुरू होगा। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ. सोनिया शर्मा ने बताया कि बेसिक मूल्यांकन परीक्षा बीकानेर की 219 ग्राम पंचायतों में आयोजित करवाई जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर से करीब 110 से 125 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लॉकवार परीक्षा का लक्ष्य तय कर दिया गया है। प्रत्येक ब्लॉक से चार-चार नवसाक्षर अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। सहायक परियोजना अधिकारी ((वरिष्ठ)) राजेंद्र जोशी के मुताबिक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक केंद्राधीक्षक और दो-दो वीक्षक लगाए जाएंगे। परीक्षा में असाक्षर जनप्रतिनिधी और कैदियों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं गत परीक्षा में अनुतीर्ण रहे अभ्यर्थियों को भी इस परीक्षा में मौका दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।