पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया सर्किल खोलने का प्रस्ताव नामंजूर

नया सर्किल खोलने का प्रस्ताव नामंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर परियोजना की ओर से एक नया सर्किल खोलने की मंशा धरी रह गई।
मुख्य अभियंता की ओर से एक सर्किल खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था लेकिन सरकार ने इस तर्क के साथ खारिज कर दिया कि स्प्रिंकलर सिस्टम का मामला अभी केन्द्रीय जल आयोग में विचाराधीन है। जब आयोग में करोड़ों का प्रस्ताव पूरी तरह स्वीकृत ही नहीं हुआ तो सर्किल या अन्य पद स्वीकृत करने का क्या औचित्य। हालांकि सरकार के इस कदम की आशंका पूर्व ही लगाई जा रही थी लेकिन नहर प्रशासन ने उत्साह में प्रस्ताव भेज दिए। अब वह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिए गए।
जानकार सवाल यह उठा रहे हैं कि सरकार ने एक वर्ष पूर्व ही एक सर्किल और खंड तोड़ दिए थे। जब लोगों ने सवाल उठाया था कि आने वाले वक्त में स्प्रिंकलर सिस्टम का करोड़ों का प्रस्ताव केन्द्रीय जल आयोग में विचाराधीन है। तीन लाख हैक्टेयर में स्प्रिंकलर सिस्टम का काम पूरा करने के लिए सर्किल और खंडों की जरूरत पड़ेगी लेकिन तब सरकार जिद पर अड़ी रही और सर्किल तोड़ दिया। एक साल बाद ही वही नहर प्रशासन सर्किल खोलने की सोचने लगा। नहर प्रशासन ने यहां तक सहूलियत दी थी कि यदि सर्किल सृजित होता है तो वहां कु छपद वर्तमान पदों से भर दिए जाएंगे लेकिन सरकार इस प्रस्ताव पर राजी नहीं हुई। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रशासन बलदेवाराम का कहना है कि अभी तक लिखित में सरकार की ओर से ऐसा कुछ नहीं आया लेकिन यह सही है कि नहर प्रशासन ने सर्किल खोलने के लिए विवरण भेजा है।