तेज धूप के बाद छाए बादल
बीकानेर - दो दिन पड़ी तेज धूप के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर एकाएक बदल गया। सुबह तेज धूप निकली। सुबह की धूप देख बीते दो दिनों की तरह धूप निकलने की संभावना बनी लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। बादल छाने के कारण धूप गायब हो गई और दिन का तापमान नियंत्रित हुआ। मंगलवार अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो 24 घंटे पूर्व नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लोगों का कहना है कि जिस तरह से दो दिन धूप निकली यदि ऐसी दो-चार और निकलती तो सुबह-शाम की ही सर्दी बचती लेकिन शुक्र है कि मंगलवार को बादल छा गए।