पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज लाइन की सफाई हो

सीवरेज लाइन की सफाई हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - कच्ची बस्ती विकास समिति, रामपुरा बस्ती ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रामपुरा बस्ती गली नं. दो-बी, लाल खां की बाड़ी व दीप जी की बाड़ी, नई बाइपास के पास सीवरेज लाइन की सफाई करवाने की मांग की है। समिति के जिलाध्यक्ष एस.डी. रांकावत ने ज्ञापन में बताया कि पांच-छह वर्ष पूर्व डाली गई सीवरेज लाइन की आज तक सफाई नहीं हुई जिसे कारण सीवरेज के चेंबर से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। इस गंदे पानी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों के लिए छात्रावास बनाने की मांग
बीकानेर - राजस्थान नाथ युवा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला कलेक्टर से मिला और ज्ञापन देकर नाथ समाज के छात्रों के लिए छात्रावास बनवाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि बड़ी संख्या में समाज के बच्चें बीकानेर की तहसीलों में पढ़ रहे है लेकिन कोई छात्रावास नहीं होने के कारण उन्हें रहने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष ओकार नाथ योगी, सचिव संदीप नाथ, प्रकाश नाथ, गणेश नाथ, मदननाथ, द्वारका प्रसाद, दयालनाथ आदि शामिल थे।