पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार गुना फीस के साथ १० फरवरी तक आवेदन

चार गुना फीस के साथ १० फरवरी तक आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं भले ही दो मार्च से शुरू हों लेकिन ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया अब भी जारी है। अब 10 फरवरी तक चार गुना फीस के साथ छात्र परीक्षा फार्म भर सकते हैं। ये छूट स्नातक, स्नातकोत्तर व प्रोफेशनल संकायों के लिए दी गई है। वंचित छात्र तीन फरवरी से 10 फरवरी के बीच परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.एम.एम.सक्सेना ने बताया कि संबंधित छात्र कॉलेज के प्राचार्य से अग्रेषण के बाद चार गुना फीस का चालान विवि की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में या डूंगर कॉलेज की शाखा में जमा कर सकते हैं।