पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला गली से चलेगी भाजपा की गतिविधियां

कोयला गली से चलेगी भाजपा की गतिविधियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - शहर भाजपा की गतिविधियां एक फिर से कोयला गली से संचालित होंगी। कोयला गली के पुराना माल गोदाम रोड़ पर भाजपा का कार्यालय खोला गया है। शहर अध्यक्ष बदलते ही नए कार्यालय खोलने के प्रयास शुरू हो गए थे। चार वर्ष पूर्व जब नंदकिशोर सोलंकी अध्यक्ष थे तब भी इसी जगह कार्यालय खोला गया था और एक बार फिर से उनके अध्यक्ष बनते ही यहां कार्यालय खोला गया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर भाजपा की सरगर्मी बढ़ गई है। दो दिन पूर्व ही कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। इससे पूर्व सर्किट हाउस के पास और बाद में पुरानी गिन्नाणी में भाजपा का कार्यालय था।