पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान

देश विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - राजस्थान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रायसर के तत्वावधान में धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य हेमंत जांगिड़ ने देश के विकास के लिए एकजुटता का आह्वान किया। अमित जांगिड़ ने भारत के गौरवमय इतिहास से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तकनीकी शिक्षा का महत्व बढ़ रहा है। ऐसे में प्रौद्योगिकी का विकास करना होगा ताकि देश के विकास को और गति मिले। कार्यक्रम में राजीव मित्तल, जगमाल, व्याख्याता देवीलाल आचार्य आदि ने विचार रखे।
बैंक कर्मचारियों का धरना जारी
बीकानेर - अरबन को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कार्मिकों का धरना मंगलवार को 1302वें दिन भी ईश्वरमल नाई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। वहीं बैंक कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ से मिला। राठौड़ ने सहकारिता मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। सहकारिता मंत्री ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर परेशान
बीकानेर - गंगाशहर में चौपड़ा स्कूल के पास स्थित मुख्य सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। पिछले लंबे समय से सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त है मगर प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। गंगाशहर क्षेत्र के युवाओं ने भाजपा नेता गोविंद सारस्वत के नेतृत्व में मंगलवार को इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई है। वहीं कचरा पात्र के अभाव में सड़क के दोनों और गंदगी के ढेर लग गए हैं। प्रतिनिधि मंडल में सुंदरलाल गोलछा, कैलाश सोनी, प्रदीप सारस्वत, आसु ओझा, ओम प्रकाश सुथार, धन्नजी सुथार, संजय सोनी आदि शामिल हुए।