पवन स्वामी शहर प्रमुख
बीकानेर - बीकानेर उपभोक्ता सेवा समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रमुख अभय नारायण तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीकानेर शहर प्रमुख पद पर पवन कुमार स्वामी को मनोनीत किया गया है। बैठक में प्रदेश महासचिव मनोज जाजड़ा, नारायण उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, हरिनारायण चूरा, सतीश स्वामी, मनोज भट्ट आदि शामिल थे।
सड़क व नालियों की सफाई हो
बीकानेर - भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर वाल्मीकि बस्ती शिवबाड़ी में सड़क व नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। मोर्चा के शहर मंत्री गोपाल पंवार ने बस्ती में रोड लाइट चालू करवाने की मांग की।