पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीर्णशीर्ण देवालयों का स्वरूप निखरेगा

जीर्णशीर्ण देवालयों का स्वरूप निखरेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज - बीकानेर
देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले बीकानेर और चूरू जिले के जीर्णशीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।
विभाग ने वर्ष 2014-15 की वार्षिक योजना में दोनों जिलों में स्थित करीब 17 मंदिरों में मरम्मत और विकास कार्य करवाने के लिए योजना तैयार की है। योजना के मुताबिक बीकानेर में स्थित 14 और चूरू में स्थित तीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। मंदिरा का जीर्णोद्धार करवाने के लिए देवस्थान विभाग ने 1.93 करोड़ रुपए के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवाए है। काफी समय से मंदिरों में मरम्मत और विकास कार्य नहीं होने इनमें से कई मंदिर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
देवस्थान विभाग ने जो प्रस्ताव भिजवाए है उसमें बीकानेर में स्थित गोपीनाथ मंदिर, जेल रोड स्थित महादेव मंदिर, गजनेर स्थित गोपालजी मंदिर, देवगिरी समाधि, मुरली मनोहर ((कक्कू)), रामचंद्र जी मंदिर गंगापुर, करणी मंदिर सूरसागर, जूना चार मंदिर शिवबाड़ी, भैरू मंदिर कोडमदेसर, भैरू जी कुंजधारी, हनुमान मंदिर प्रताप बस्ती, देवकुंड सागर दस मंदिर, शीतला माता, रसिक शिरोमणि सहित चूरू का करणी मंदिर, हरमंदिर तारानगर और राजगढ़ स्थित मुरलीमनोहर मंदिर शामिल है।



रसिक शिरोमणि मंदिर का भी होगा जीर्णोद्धार