सांस्कृतिक प्रति. के विजेता घोषित
भास्कर न्यूज - बीकानेर
राजकीय डूंगर महाविद्यालय में चल रही छह दिवसीय सांस्कृतिक और अकादमिक प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई। गीत प्रतियोगिता में कुमकुम भोजक, पोस्टर प्रतियोगिता में भव्या बाठला, हिंदी वाद-विवाद में सुमैय्या, कविता पाठ में जशोदा रंगा, प्रश्नोत्तरी में जशोदा, वंदना तंवर और ममता पंवार प्रथम रही। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.ऊषा राठौड़ ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में महजबीन, अंग्रेजी वाद-विवाद में मालोविका, देशभक्ति नारा में ममता पंवार, रंगोली प्रतियोगिता में सुमित्रा कालका, महेंद्री प्रतियोगिता में मोनिका चौधरी को प्रथम घोषित किया गया।