पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभा द्वारिका रणुजा संगम संस्थान गोशाला का निर्माण करवाएंगी

अभा द्वारिका रणुजा संगम संस्थान गोशाला का निर्माण करवाएंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - अखिल भारतीय द्वारिका रणुजा संगम संस्थान अपाहिज गायों, बछड़ों व असक्षम गायों के रखने के लिए गोशाला का निर्माण करवाएगी। संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश सुखलेचा ने बताया कि संस्था के योजना मंत्री हनुमान सिंह चावड़ा ने अपने पूर्वजों की स्मृति में गेमना पीर के पास भूखंड संस्था को भेंट किया है। सुखलेचा ने बताया कि गोशाला निर्माण के लिए शीघ्र ही नींव रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि गोशाला में बाल उद्यान व चडिय़ा घर, बाल पुस्तकालय का भी निर्माण करवाया जाएगा। इस संबंध में माह के अंतिम रविवार को होटल वृंदावन में संरक्षक डी.पी. पच्चीसिया की अध्यक्षता में बैठक होगी। वहीं संस्थान का विस्तार करते हुए रायपुर से निलेश लूकड़ को अध्यक्ष व अनिल दम्माणी को मंत्री बनाया गया है।
सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति हो
बीकानेर - लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले अल्पसंख्यक मामलात विभाग में सहायक कर्मचारियों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्रों का प्रतिनिधि मंडल विधायक गोपाल जोशी को ज्ञापन भेजा। एबीवीपी के अजय जोशी ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग में सहायक कर्मचारियों की भर्ती के साक्षात्कार के परिणाम अभी तक जारी नहीं हुए है। ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले परिणाम घोषित कर नियुक्तियां दी जाए। प्रतिनिधि मंडल में सतार मुगल, रविन्द्र आचार्य, अयूब अल, महेन्द्र ढाका आदि शामिल थे।