पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - बीकानेर
‘आज मेरे यार की शादी है...., ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है..., जैसे गीत मंगलवार को पॉलोटेक्निक कॉलेज परिसर में गूंजे।
अवसर था मेघवाल समाज के आठवें सामूहिक विवाह समारोह का। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाराती पॉलोटेक्निक कॉलेज पहुंचे। जहां 12 जोड़े वैवाहिक बंध में बंधे। वहीं भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के गणमान्यजनों ने वर-वधु को शुभ वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने वर्तमान में सामूहिक विवाह की उपयोगिता और आवश्यकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह से सामुदायिकता की भावना और प्रगाढ़ होती है। इस मौके पर ‘समाज विकास में महिलाओं का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को समाज एवं परिवार की धुरी बताते हुए संस्कारित समाज के निर्माण में नारी की भूमिका को सर्वोपरी बताया।
मुनि श्री अक्षय बोद ने जीव दया और करुणा का पाठ पढ़ाते हुए युवाओं से व्यसन मुक्ति का आह्वान किया। प्रधान ट्रस्टी पाना देवी मेघवाल ने नव विवाहित जोड़ों के सुखद भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। समारोह में शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, गौरी शंकर अग्रवाल, अनिल शुक्ला, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेम सुख साहरण, सहीराम जाट, मंडल अध्यक्ष जे.पी.व्यास, महामंत्री सुमित गोदारा, नेता प्रतिपक्ष मोहन पुनिया, भंवर पुरोहित, मोहन सुराणा, ताराचंद किलाणिया आदि शामिल हुए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.