छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
बीकानेर. श्री नेहरू शारदा पीठ ((पीजी)) महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को संवित् सोमगिरिजी महाराज ने किया। अतिथि शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, भाजपा नेता चंपालाल, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर थे। छात्रसंघ अध्यक्ष विकास राजपुरोहित ने आभार जताया। इस मौके पर एबीवीपी के भवानीसिंह खारा, अरुण सिंह शेखावत, उम्मेदसिंह राजासर, हरिओम तंवर आदि उपस्थित थे।