मेजर जेम्स थोमस को याद किया
भास्कर न्यूज - बीकानेर
शहीद मेजर जेम्स थॉमस की शहादत की याद में मंगलवार को वंदे मातरम् मंच की ओर से शहीद पार्क ((पब्लिक पार्क)) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी, काव्य पाठ आदि से शहीद मेजर थॉमस की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर, रघुनाथसिंह शेखावत, सीताराम भंभू, विजयसिंह चौहान आदि ने मेजर जेम्स थॉमस की शहादत को नमन किया। वक्ताओं ने शहीद पार्क में अंकित शिला लेख स्तंभ पर मेजर थॉमस का नाम अंकित नहीं होने पर नाराजगी जताई। मंच पदाधिकारियों ने शिलालेख पर मेजर थॉमस का नाम अंकित करने तथा इनकी मूर्ति लगवाने की मांग की। इससे पूर्व जुगल किशोर पुरोहित ने गीत के माध्यम से मेजर थॉमस को नमन् किया।