यूथ कांग्रेस बनाएगी नए सदस्य
बीकानेर - बीकानेर लोकसभा यूथ कांग्रेस की मासिक रिव्यू की बैठक मंगलवार को हीरालाल मॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय ((पूर्व विधानसभा)) में अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में हुई। कार्यालय प्रभारी फिरोज भाटी ने बताया कि बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त पर मंथन किया गया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी व संगठन को मजबूत करने युवा कांग्रेस के नए सदस्य बनाने की रणनीति बनाई गई। सियाग ने बताया कि तीन फरवरी को बीकानेर में नवनिर्वाचित नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व प्रदेश प्रभारी सांसद गुरुदास कामत के मुख्य अतिथि में होने वाली आमसभा एवं सम्मान समारोह के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सियाग ने बताया कि फरवरी माह में जिले की मुख्य समस्याओं को चिह्नित किया गया एवं युवा कांग्रेस बीकानेर मुख्यतया पासपोर्ट कार्यालय दुबारा बीकानेर में लाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। बैठक में अरुण व्यास, आजम अली, जुगल हटीला, नंदलाल जावा, हंसराज बिश्नोई, जितेंद्र शर्मा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, महेंद्र बडग़ुजर, मनीष खान आदि शामिल थे।
बीकानेर लोकसभा यूथ कांग्रेस की मासिक रिव्यू बैठक