लाला लाजपत रॉय की जयंती मनाई
बीकानेर - बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को लाला लाजपत रॉय की जयंती मनाई गई। प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने रॉय के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने रॉय के जीवन पर प्रकाश डाला।प्रदेश सचिव अमित सोलंकी, जिलाध्यक्ष नारायण जैन, अब्दुल रहमान लोदरा, राजकुमार, सिकंदर भाटी, कैलाश बोरड़ आदि शामिल हुए।