पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रासीसर व विनोबा जूनियर क्लब विजयी

रासीसर व विनोबा जूनियर क्लब विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - शहर जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग की ओर से छठी स्व. भैराराम तेजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को विनोबा खेल मैदान मे हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चांवरिया ने स्व. भैराराम जी के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजक शुभकरण तेजी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन रासीसर क्रिकेट क्लब ने रिक्की बॉयज को तथा दूसरे मैच में बिनोबा जूनियर ने लगान क्लब को हराया। पहले मैच में किशन व दूसरे मैच में पंकज मैन ऑफ द मैच रहे।
बीसीसी क्लब फाइनल में
बीकानेर - जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सादुल क्लब खेल मैदान में जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बीसीसी क्लब और एनडब्ल्यू आरसीसी के बीच मैच खेला गया।बीसीसी ने निर्धारित 30 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। अजित ने 74 रन, कैलाश देवड़ा ने 68 रनों की पारी खेली। एनडब्ल्यूआरसीसी की ओर से हार्दिक सेठी और प्रवेश भारद्वाज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी एनडब्ल्यूआरसीसी 23 ओवर में 106 रनों पर ही ढेर हो गई। बीसीसी क्लब ने 106 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। तारिक खान ने 43 रन और आरिफ लोदी ने 21 रनों की पारी खेली। बीसीसी क्लब के प्रकाश ने 18 रनों पर पांच विकेट लिए।
रंगा कार्यालय मंत्री
बीकानेर - मरुक्षेत्र चेतना मंच ((युवा प्रकोष्ठ)) के जिलाध्यक्ष महावीर ओझा ने श्यामसुंदर रंगा को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है।