पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लैप ग्राफ्टिंग से बचाया हाथ का अंगूठा

फ्लैप ग्राफ्टिंग से बचाया हाथ का अंगूठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, बीकानेर.
एमएन हॉस्पिटल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज मोहता ने फ्लैप ग्राफ्टिंग के जरिये मरीज के हाथ का अंगूठा बचाया है। मरीज के हाथ का अंगूठा मशीन में आने से आगे से कट गया था। पूर्व के दिनों में इस प्रकार के मरीजों में बाहर निकली हड्डी को काटकर टांके लगा दिए जाते थे। डॉ. पंकज मोहता ने मरीज के फ्लैप लगाने का फैसला किया। इसमें मरीज के अंगूठे में हथेली से फ्लैप अटैच कर दिया गया। तीन हफ्ते बाद फ्लैप को हथेली से अलग कर पूर्ण रूप से अंगूठे पर लगा दिया गया। अब मरीज का अंगूठा पूर्ण रूप से पहले की तरह काम कर सकता है। यह सुविधा देश के केवल चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है। अब इसमें बीकानेर का नाम भी शामिल हो गया है।