निखरेगा चंद्र चौधरी पार्क का स्वरूप
बीकानेर - शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने इस संबंध में नगर विकास न्याय अधिकारियों को निर्देश दिए है। मंगलवार को पार्क के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने न्याय अधिकारियों को शहीद प्रतिमा की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पार्क परिसर में बाहर अवैध रूप से पोस्टर्स और बैनर्स लगाने वालों के खिलाफ सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। पार्क के सामने डिवाइडर्स पर पौधारोपण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भीमसेन चौधरी स्मृति बालोद्यान, पीबीएम हॉस्पिटल परिसर का भी अवलोकन किया। वहीं जयपुर रोड पर हल्दीराम प्याऊ के पास हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए।