पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर माह देनी होगी शिशु लिंगानुपात की रिपोर्ट

हर माह देनी होगी शिशु लिंगानुपात की रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - उपखंड अधिकारी अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में पंजीयन आवेदनों पर विचार-मंथन हुआ। जोरवाल ने उपखंड बीकानेर के अंतर्गत आने वाले सभी पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों को माहवार उनके संस्थान पर की जाने वाली सोनोग्राफी के परिणाम स्वरूप शिशु लिंगानुपात निकालने के निर्देश दिए हैं। वहीं माहवार शिशु लिंगानुपात की रिपोर्ट कार्यालय जिला नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक माह की सात तारीख से पहले जमा करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत संस्थान जहां लंबे समय से सोनोलॉजिस्ट व रेडियोलोजिस्ट नहीं है वहां एक माह का नोटिस दिया जाएगा। एक माह में चिकित्सक की व्यवस्था नहीं होने पर पंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सीज कर पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एपीआरओ भाग्यश्री ने जिले में बालिका संबलीकरण पर विचार रखे। बैठक में डॉ.राजश्री चालिया, डॉ.कुलदीप सिंह बिठू ने भी विचार रखे।