- Hindi News
- श्रीयादे माता की जयंती पर शोभायात्रा एक को
श्रीयादे माता की जयंती पर शोभायात्रा एक को
बीकानेर - प्रजापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में कुम्हार समाज का श्रीयादे जयंती महोत्सव एक फरवरी को मनाया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष बद्री नारायण ने बताया कि बिश्नोई धर्मशाला से श्रीयादे माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा विभिन्न मांगों से होते हुए गंगाशहर कुम्हारों के मोहल्ले में पहुंचेगी। शोभायात्रा में श्रीयादे माता की सचेतक झांकियां निकाली जाएगी। महोत्सव में समाज का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शिक्षा के प्रति जागरूकता, मृत्युभोज बंद करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने आदि विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक गोपाल जोशी, सिद्धी कुमारी, शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी महावीर रांका, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी, महामंत्री सुभाष प्रजापत होंगे। अध्यक्षता संवित् सोमगिरिजी महाराज करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को प्रजापति भवन में समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।