पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशनरी भत्ता कार्यालय मद से देने के आदेश का विरोध

स्टेशनरी भत्ता कार्यालय मद से देने के आदेश का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलने वाला स्टेशनरी भत्ता सवेतन के स्थान पर कार्यालय व्यय मद से देने के आदेश का राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने विरोध किया है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश व्यास ने बताया कि स्टेशनरी भत्ते का लाभ मंत्रालयिक कर्मचारियों को वेतन के साथ देने के आदेश राज्यपाल की आज्ञा से पूर्व में किए गए थे।
वित्त विभाग की ओर से सवेतन के स्थान पर कार्यालय व्यय मद से भत्ता देने के आदेश का महासंघ विरोध करेगा। यदि समय रहते वित्त विभाग यह आदेश वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।