- Hindi News
- पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास नाले की सफाई हो
पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास नाले की सफाई हो
बीकानेर - पंचमुखा हनुमान सेवा समिति पुरानी गिन्नाणी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जूनागढ़ के पीछे पुरानी गिन्नाणी स्थित पंच मुखा हनुमान मंदिर के पास नाले की सफाई करवाने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार व्यास ने ज्ञापन में बताया कि इस ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के पास से गुजरने वाले नाले की काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर पसर जाता है जिसके कारण मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यास ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार सफाई निरीक्षकों को भी अवगत करवाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। व्यास ने बताया कि इस गंदे नाले के कारण मंदिर में दरारें आनी भी शुरू हो गई है। वहीं मंदिर के सामने सड़क भी काफी से क्षतिग्रस्त पड़ी है। व्यास ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि शीघ्र नाले की सफाई नहीं हुई तो मोहल्लेवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा।