संविदा कार्मिकों को नियमित किया जाए
बीकानेर - समस्त राजूवास संविदा कर्मी ((अशैक्षणिक)) कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सांसद अर्जुनराम मेघवाल व भाजपा महामंत्री सतीश पूनिया से मिला और ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री की 60 दिवसीय कार्यक्रम में संविदा कार्मिकों को नियमित करवाने की मांग की है। कार्मिकों ने सांसद व महामंत्री बताया कि राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के संविदा सेवा प्रदाता द्वारा नियुक्त करीब तीन सौ कार्मिक कई वर्षों से विवि को में कार्य कर रहे है। जिनमें से कुछ कर्मचारी ((संविदा)) ऐसे है जो कि इस विवि की स्थापना से पूर्व जब यह बीकानेर वेटरनरी कॉलेज था, तब से कार्यरत है।