पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल टिकट भी अब एवीटीएम से

रेल टिकट भी अब एवीटीएम से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
अगर आपको स्टेशन पहुंचने में देरी हो गई और टिकट विंडों पर लंबी कतार है तो घबराइए नहीं। आप तत्काल टिकट ले सकते हैं। रेलवे ने अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए अब एवीटीएम ((ऑटोमेटिक टिकट वैडिंग मशीन)) लगाने का निर्णय लिया है। एवीटीएम मशीनें बीकानेर मंडल में 21 लगेगी। जो आठ स्टेशनों पर लगाई जाएगी। पहले चरण के सर्वे का काम हो चुका है। अब मुख्यालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के आठ स्टेशनों में एवीटीएम मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें बीकानेर में सबसे ज्यादा तीन मशीनें लगाई जाएगी। इनमें दो मशीनें एक नंबर एंटी गेट पर और एक मशीन सैकंड एंटी गेट पर लगेगी। बीकानेर के अलावा लालगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, हिसार, सिरसा और भिवानी में मशीनें लगेगी। एवीटीएम मशीनें लग जाने के बाद भी बुकिंग काउंटर नहीं हटाए जाएंगे। इन काउंटरों पर भी अनारक्षित टिकट मिलेंगे। जानकारों का कहना है कि एवीटीएम मशीनें लग जाने के बाद रेलवे की आय में भी इजाफा होगा। जो लोग देरी से पहुंचते है और बिना टिकट लिए ही यात्रा शुरू कर देते है। ऐसे में कई बार यात्री बिना शुल्क दिए ही अपनी यात्रा पूरी कर लेता था। ऐसे लोग इन मशीनों के माध्यम से टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। मंडल की डीआरएम मंजू गुप्ता का कहना है कि अब जल्द ही एवीटीएम मशीनें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।



इन स्टेशनों पर लगेगी इतनी एवीटीएम