पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाणी में घुसकर मारपीट करने का आरोप

ढाणी में घुसकर मारपीट करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - खारा गांव में एक खेती बनी ढाणी में घुसकर मारपीट करने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने तथा टैक्सी के कांच तोडऩे का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने 10-15 व्यक्तियों के खिलाफ जामसर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। खारा निवासी सूरजाराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 26 जनवरी की रात को ट्रैक्टर व बोलेरो गाड़ी में आंसू सिंह, डूंगरसिंह, प्रेमसिंह, रुघवीर सिंह सभी खारा निवासी सहित 10-11 अन्य व्यक्ति उसकी ढाणी में अवैध रूप से प्रवेश कर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। आरोपियों ने लाठियों व डंडे से उसकी पत्नी और मां और दो पुत्रों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया तथा जाति सूचक गालियां दी। आरोपियों ने टैक्सी के भी कांच वगैरह भी तोड़ दिए।

शोर सुनकर खेत पड़ोसी लोगों के आ जाने से आरोपी अपने वाहनों से भाग गए।